what is apple retina display क्या है रेटिना डिस्प्ले तकनीक
आज कल laptop, tablet या Smart Phone का प्रचलन इतना बढ गया है कि हम सारे दिन इनमें व्यस्त रखते हैं, मतलब सीधा सीधा यह है कि हमारी ऑखें भी व्यस्त रखती है, जिससे हमारी ऑखों को तरह-तरह की परेशानी भी हो जाती हैं, चूकिं इन सभी प्रकार के Gadgets की स्क्रीन की तीखी रोशनी सीधे हमारी ऑखों को नुकसान पहॅुचाती है, इसी को ध्यान में रखते हुए Apple कम्पनी के Founder steve jobs ने एक ऐसी तकनीक को विकसित किया जिससे फोन की स्क्रीन आपको ऑखों को नुकसान नहीं पहॅुचा पायें।
क्या है रेटिना डिस्प्ले तकनीक
हम किसी भी डिस्प्ले (laptop, tablet या Smart Phone, ipad, macbook etc) पर पिक्चर को Pixel के माध्यम से देख पाते है, और किसी भी Image को अधिक साफ देखने के लिये Pixel का अधिक संख्या में होना आवश्यक है, रेटिना डिस्पले तकनीक में इन्हीं पिक्सल को बहुत अधिक बढा दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर देखते समय हमारी ऑखों पर कम प्रभाव पडता है, यह बिलकुल वैसा ही है, जैसा कोई किताब पढना। और इस तकनीक को बनाया भी इसलिये गया है। इस स्क्रीन में ज्यादा चमक नहीं होती है, बस यह अन्य स्क्रीन के मुकाबले अधिक स्पष्ट होती है।
गूगल ग्लास आपको बनायेगा स्मार्ट
Google हमेशा से ही कुछ नया करने के लिये प्रख्यात है, नित नये innovative और useful प्रयोग करना गूगल की विशेषता बन गयी है, ऐसा ही एक innovative और useful प्रोडक्ट गूगल हाल में लॉच करने जा रहा है जिसका नाम है गूगल ग्लास तो आइये जानते हैं, गूगल ग्लास की विशेषताओं के बारे में और साथ में यह भी जानते हैं यह हमारे लिये किस प्रकार उपयोगी साबित होगा। आगे पढें
Google Glass गूगल ग्लास
![]() |
चित्र स्त्रोत गूगल |
Google हमेशा से ही कुछ नया करने के लिये प्रख्यात है, नित नये innovative और useful प्रयोग करना गूगल की विशेषता बन गयी है, ऐसा ही एकinnovative और useful प्रोडक्ट गूगल हाल में लॉच करने जा रहा है जिसका नाम है गूगल ग्लास तो आइये जानते हैं, गूगल ग्लास की विशेषताओं के बारे में और साथ में यह भी जानते हैं यह हमारे लिये किस प्रकार उपयोगी साबित होगा।
डिजायन - इसका डिजायन बडा ही फैक्सीबल और हल्का बनाया गया है, जिससे इसके टूटने या खराब होने का खतरा कम रहेगा। इसे किसी के चेहरे पर आसानी से लगाया जा सकेगा। देखने में इसका लुक बिलकुल चश्मे जैसा ही दिया गया है। साथ ही कई आकर्षक रंगों में भी इसे लांच किया जायेगा।
कैमरा - इसमें फोटो खींचने के लिये 5 मेगा पिक्सल का कैमरा दिया गया होता है, जिससे आप बेहतर और स्पष्ट फोटो खीच सकते हो तथा 720 पिक्सल की एचडी क्वालिटी का वीडियो भी इस कैमरे से बनाया जा सकता है।
प्रिज्म- कैमरे के बराबर में ही एक ग्लास के अन्दर प्रिज्म दिया गया है, जो ग्लास में इस प्रकार फिट किया गया है कि ग्लास के अन्दर लगे छोटे से प्रोजेक्टर द्वारा प्रोजक्ट की गयी तस्वीरों को आपके सामने बिलकुल सटीक तरीके से दिखा सके।
![]() |
चित्र स्त्रोत गूगल |
![]() |
चित्र स्त्रोत गूगल |
माइक्रोफोन- इसी आगे वाले हिस्से पर एक शक्तिशाली माइक्रोफोन लगा है, जो आपकी वाइस कमाण्ड को ग्लास तक पहॅुचाने और ग्लास द्वारा फोन कॉल करने में सहायता करता है।
![]() |
चित्र स्त्रोत गूगल |
बैटरी- इसके पीछे वाले इस भाग में एक पावरफुल बैटरी लगी रहती है, जो लगभग 24 घण्टे का बैकअप देती है, इसमें आप इसके सारे फग्शन का प्रयोग करते हैं।
![]() |
चित्र स्त्रोत गूगल |
कम्प्यूटर- इस बीच वाले में भाग में एक छोटा सा कम्प्यूटर लगा होता है, जो गूगल के ही एन्डोइड प्लेटफार्म पर आधारित है। जो ग्लास के सारे फग्शन को प्रयोग करने में सरल बनाता है।
जी0पी0एस0 - यही पर एक जी0पी0एस0 नेवीगेशन उपकरण लगा रहता है, जो आपकी पोजीशन को सेटेलाइट के जरिये पता लगता रहता है।
वाई-फाई - ग्लास में इण्टरनेट चलाने की सुविधा वार्इ-फाई के जरिये दी गयी है, जिससे आप कहीं भी चलते फिरते इण्टरनेट का प्रयोग बडे ही आसानी से कर सके।
स्टोरेज - कैमरे द्वारा खींचे गये फोटो और वीडियो को स्टोर करने के लिये ग्लास में 12 गीगीबाइट की स्टोरेज क्षमता की गयी है। जिसमें लगभग करीब 7000 फोटो और लगभर 5 घण्टे का वीडियो रिकार्ड कर स्टोर किया जा सकता है।
ट्रांसड्यूसर - इसके इसी भाग में ट्रांसड्यूसर लगा रहता है। जो इस प्रकार डिजायन किया गया है कि स्पष्ट आवाज सीधे आपके कान के अन्दर पहॅुचाई जा सके। असल में यह एक (bone conduction transducer) है।
यह आपके लिये क्या क्या कर सकता है
![]() |
चित्र स्त्रोत गूगल |
इसका नेवीगेशन बहुत ही आसान बनाया गया है, जिसे थोडी सी भी तकनीकी जानकारी रखने वाला व्यक्ति प्रयोग कर सकता है, यह आपकी ऑखों द्वारा दिखाई देने वाले द़श्यों के आगे के आभासी लेयर या स्क्रीन दर्शाता है, जिससे एक आभासी नेवीगेशन स्क्रीन आपकी ऑखों के बिलकुल सामने बन जाती है, जो गूगल ग्लास का मुख्य आकर्षण है।
![]() |
चित्र स्त्रोत गूगल |
![]() |
चित्र स्त्रोत गूगल |
आप कहीं भी चलते फिरते वीडियो रिकार्ड कर सकते हैं, जिसके लिये आपको कोई कैमरा नहीं ले जाना है।
![]() |
चित्र स्त्रोत गूगल |
आप चलते फिरते कोई भी वीडियो लाइव शेयर करा सकते हैं।
![]() |
चित्र स्त्रोत गूगल |
यह जी0पी0एस0 तकीनीक की सहायता से आपकी लोकेशन का पता कर आपको किसी भी जगह का नक्शा व रास्ता बता सकता है तथा रास्ता भूलने पर रास्ते की जानकारी आपकी ऑखों के सामने प्रस्तुत कर सकता है।
![]() |
चित्र स्त्रोत गूगल |
आप केवल बोलकर ही किसी भी व्यक्ति को फोनकॉल कर सकते हैं,
जिस जगह पर है, उस जगह के मौसम के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं,
यदि आपके मन में कोई प्रश्न है, तो वह भी ग्लास से पूछ सकते हैं,
![]() |
चित्र स्त्रोत गूगल |
अगर किसी दूसरे देश में गये हैं, और वहॉ की भाषा के बारे में जानकारी नहीं है तो कोई बात नहीं गूगल ग्लास आपको बतायेगा कि आपको क्या बोलना है,
एक और बात यह आपसे बीच बीच में वार्तालाप करता रहेगा, जैसे आप किसी रेवले स्टेशन पर है, तो आपके बिना पूछे ही आपको वहॉ के आस पास की सारी जानकारी दे देगा और रेलवे टाइम टेबल आपको बता देगा।
गूगल ग्लास में और क्या क्या खूबियॉ है, यह तो प्रयोग करने पर ही पता चलेगा, फिलहाल इंतजार कीजिये इसके हाथ्ा में आने का
गूगल ग्लास पहनने के बाद कैसा दिखाई देगा वह आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
हार्डडिस्क के बारे में कुछ चौकाने वाली बातें
अाज आप जिस हार्डडिस्क में डाटा सेव करते हो, वह हार्डडिस्क जब बनी थी तक कैसी थी अौर चौकाने वाली बातें, आईये जानते हैं -
- दुनिया की पहली Hard disk drive के निर्माता IBM हैं
- आपको जानकार आश्चर्य होगा कि आज की तुलना में यह Hard disk drive 10 गुना बडे size की थी और इसमें केवल 5 MB DATA ही स्टोर किया जा सकता था
- 1980 में ही IBM ने Hard disk drive बनाई जिसकी Storage Capacity 2.52 GB थी, जिसका size किसी refrigerator के बराबर था और वजन लगभग 250 KG था
- Hard disk drive कम्प्यूटर का Storage होता है, यह data को Digital रूप में Storage करता है
- Hard disk drive ऊपर से दिखाई देने वाला चौकार भाग नहीं वरन उसके अन्दर लगी एक Magnetic
- disk को कहते है, इसी Magnetic disk पर DATA save रहता है
- इस Magnetic disk को तीन भागों में बॉटा गया है,
- - Track
- - Sector
- - Cluster
- Hard disk drive से Data को Delete or format करने पर भी Data की Image उस पर अंकित रह जाती है जिस कारण Disk Recovery Software द्वारा Hard Drive की Data Recovery किया जाना सम्भव होता है
- Hard disk drive में Data मापने की सबसे छोटी Unit है bytes, इसके बाद यह बढती चली जाती है कुछ इस प्रकार -
- 1 megabyte = 1024 kilobyte
- 1 gigabyte = 1024 megabyte
- 1 terabyte = 1024 gigabyte
- अभी हम सिर्फ 1 या 2 terabyte यानी लगभग 1 से 2 हजार Gb की Hard disk drive प्रयोग कर रहे हैं लेकिन भविष्य में इससे भी बडी Storage Capacity की Hard disk drive आने की संभावना है
जानने के लिये पढें - हार्डडिस्क में स्टोर होगा 1,000,000,000,000,000 जी0बी0 डाटा
No comments:
Post a Comment